news-details

महासमुंद : जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर, बसना एवं सरायपाली क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

जिले में सभी 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ, अब तक 355 में कार्य पूर्ण

जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी सचिन भुतड़ा द्वारा जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय बसना तथा सरायपाली क्षेत्रों के सुपरवाइजर्स की बैठक लेकर जनगणना कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि प्रगणकों के माध्यम से सही एवं गुणवत्ता पूर्ण जानकारी संकलित करते हुए कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। 

सभी चार्ज अधिकारियों को 20 मई 2026 तक जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार महिलांगे, श्री मनोज कुमार खाण्डे सहित संबंधित तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सभी ब्लॉकों में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक 355 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में पिथौरा तहसील चार्ज के 187 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य सर्वाधिक पूर्ण हुआ है। वहीं नगरीय क्षेत्र में पिथौरा नगर पंचायत के 15 में से 14 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें