news-details

CG : डीएलएड और बीएड परीक्षा का समय-सारणी जारी

पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ (PSSOU) ने सत्रांत परीक्षा जुलाई-जून 2025-26 के लिए बी.एड. (B.Ed.) और डी.एल.एड. (D.El.Ed.) पाठ्यक्रमों की अंतिम समय सारणी (Time Table) घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएँ 1 जून 2026 से शुरू होकर 19 जून 2026 तक चलेंगी।

सभी विषयों की परीक्षा एक ही पाली (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

B.Ed. प्रथम वर्ष की परीक्षा 01-06-2026 से 18-06-2026 तक, B.Ed. द्वितीय वर्ष की परीक्षा 02-06-2026 से 17-06-2026 तक, D.El.Ed. प्रथम वर्ष की परीक्षा 01-06-2026 से 18-06-2026 तक तथा D.El.Ed. द्वितीय वर्ष   की परीक्षा 02-06-2026 से 19-06-2026 तक आयोजित की जाएगी।

समाप्त


अन्य सम्बंधित खबरें