बलौदाबाजार जिले के कसडोल  जनपद पंचायत में अन्तिम छोर में बसा... - CG Sandesh

बलौदाबाजार जिले के कसडोल जनपद पंचायत में अन्तिम छोर में बसा ग्राम पंचायत रवान में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गौठान हुई फेल.

कसडोल | माननीय भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजना नरुआ, गरुआ और बाड़ी के तहत पंचायत में गौठान का निर्माण करवाया जा रहा है. मगर कुछ ग्राम ऐसे है जहाँ सर्वप्रथम गौठान स्वीकृत होने के बाद भी ग्रामीणों जगह देने से इंकार का दिया गया. जिससे गौठान का योजना नही बन पाया.

मामले में पंचायत के सरपंच और रोजगार सहायक ने बताया कि ग्राम डेबी और रवान कसडोल जनपद पंचायत में सबसे पहले ओडीएफ ग्राम बनाये जाने पर माननीय गौरीशंकर अग्रवाल के द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है. लेकिन गौठान मामले में ग्राम निवासियों ने पहले जगह पर हामी भर दी थी और कार्य स्वीकृत किया जा चुका था. पर आश्रित ग्राम गजरडीह के जनता के द्वारा जगह की कमी बताते हुए कार्य पर रोक लगा दी गई.

पंचायत ने बताया कि गजरडीह में बार जाने वाले मार्ग पर पर्याप्त जगह होने पर भी जगह नही दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि यह जगह भविष्य में निवासरत योग्य बनाने के लिए सुरक्षित रख गया है, इस जगह पर गौठान नही बनने देंगे. सरपंच के द्वारा अथक प्रयास भी कम नही आया. यह जगह अभी भी खाली है, यदि शासन चाहे तो गौठान का निर्माण हो सकता है, सरोपरि गौ सेवा को ध्यान में रखते हुए सरपंच द्वारा बताया गया कि इसके बारे में पुनः प्रयास किया जावेगा.

सरपंच ने बताया कि अभी भी ग्रामीणों में जागरूकता की जरूरत है, यह इलाका अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ा हुआ है. ग्राम पंचायत रवान साथ आश्रित ग्राम आते है, इसमे गजरडीह, छताल, कौहबाहरा, मुरुमडीह, दलदली, तालझार आता है और ये सभी गाँव घने जंगल मे बसे होने के कारण कई मुलभुत सुविधा से वंचित है. और गौठान जैसे योजना सबसे पहले इसी पंचायत को ही मिला. पंचायत इसे हर सम्भव बनाने में लगी थी, परन्तु नही बन पाने का सरपंच को गहरा दुख है.



अन्य सम्बंधित खबरें