news-details

CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, सनातन संस्कृति को बताया देश की पहचान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा-अर्चना का अवलोकन किया और उनका संबोधन सुना।



प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, पुनर्निर्माण और देशभर में धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नया गौरव मिला है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमले हुए, लेकिन आस्था और परंपरा को समाप्त नहीं किया जा सका।

इसी क्रम में कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और धार्मिक सत्संग में हिस्सा लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें