पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट और तोड़फोड़, रतनपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर निवासी उत्तम चंद्रवंशी ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई अभय चंद्रवंशी के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई। घटना 11 मई की बताई जा रही है।
शिकायत में बताया गया है कि सोनू कश्यप और उसके साथियों ने अभय चंद्रवंशी का रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में अभय को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं आरोपियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
- 14-05-2026
राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से कम किए वाहन
- 14-05-2026
वैदिक पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल : 14 मई 2026