पंजाब से छत्तीसगढ़ लाई जा रही हेरोईन की खेप पकड़ी, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से छत्तीसगढ़ लाई जा रही हेरोईन की खेप पकड़ ली है। तोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर दो अंतरराज्यीय तस्करों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 97.63 ग्राम प्रतिबंधित हेरोईन, एक अल्टो कार, एक स्कूटी, 5 मोबाइल फोन और नशीली सामग्री की बिक्री से जुड़े 57,800 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के अमृतसर निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के स्थानीय खरीदारों के रूप में मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब से हेरोईन लेकर छत्तीसगढ़ सप्लाई करने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही निरीक्षक निलेश पांडेय और उनकी टीम ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जांच में जुटी हुई है।
- 14-05-2026
सावधान! LPG गैस के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
- 14-05-2026
राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से कम किए वाहन
- 14-05-2026
वैदिक पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल : 14 मई 2026