news-details

जांजगीर-चांपा के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भवंतरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में बीती रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नए घर के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे।

जानकारी के अनुसार, सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचे तो उन्होंने चारों को खाट पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर मिस्त्री घबरा गया और तुरंत गांव के सरपंच राजाराम कश्यप को सूचना दी गई।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



अन्य सम्बंधित खबरें