CG : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बुजुर्ग दंपति समेत नाती-नातिन की मौत से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है, अज्ञात हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई, मौके से पुलिस ने टांगिया बरामद किया गया हैं,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी 65 वर्षीय पत्नी कांति बाई, 25 वर्षीय नातिन मोगरा और 17 वर्षीय नाती पीतांबर शामिल हैं, नानी उतरा बाई का आरोप है कि मृतक के बड़े पिता ने ही हत्या को अंजाम दिया इसके पहले भी अपने भाई की हत्या में सजा काट चुका हैं, बताया जा रहा है कि देर रात घर में घुसे और टांगी जैसे धारदार हथियार से हमला कर चारों को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था, सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री घर पहुंचा, तब उसने चारों को खाट पर बेसुध हालत में देखा, इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डॉग स्कवॉड की टिम और प्रभारी एसपी निवेदिता पाल,एडिशनल एसपी उमेश कश्यप की पूरी टीम पहुंची हुई हैं,और जांच कर रही हैं,पामगढ़ विधानसभा के विधायक शेषराज हरवंश भी परिजनों से मुलाकात की , पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, वहीं जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक के एक बेटे की करीब 16 से 17 वर्ष पहले भी हत्या हो चुकी थी, फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
- 14-05-2026
सावधान! LPG गैस के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
- 14-05-2026
राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से कम किए वाहन
- 14-05-2026
वैदिक पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल : 14 मई 2026