CG : जीजा ने की साले की हत्या, इस बात से नाराज होकर उतारा मौ... - CG Sandesh

CG : जीजा ने की साले की हत्या, इस बात से नाराज होकर उतारा मौत के घाट

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मजदूर नगर सरोरा मंगलवार रात उस वक्त दहल उठा, जब एक मामूली पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई और जीजा ने अपने ही साले की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर नगर सरोरा निवासी प्रकाश साहू (49) अपने साले गिरधर गोपाल साहू (31) की हरकतों से लंबे समय से परेशान था। बताया जा रहा है कि गिरधर शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और झगड़ा करता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे सरोरा रिंग रोड स्थित साहू पान ठेले के पास एक बार फिर दोनों के बीच विवाद भड़क उठा।

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आगबबूला हुए जीजा प्रकाश साहू ने चाकू निकाल लिया और साले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार इतने खतरनाक थे कि गिरधर गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए।

हत्या के बाद आरोपी प्रकाश साहू खुद डायल-112 को फोन कर बोला कि उसने अपने साले को मार दिया है। सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात एक बार फिर दिखाती है कि शराब और पारिवारिक तनाव किस तरह रिश्तों को खून से रंग दे रहे हैं






author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें