CG : 4 लोगों की हत्या का खुलासा, बेटा और पोता ही निकले कातिल... - CG Sandesh

CG : 4 लोगों की हत्या का खुलासा, बेटा और पोता ही निकले कातिल

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ गहन जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी घटनास्थल पहुंचे और टीम को सख्त निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक के ही बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोनसाय कश्यप पहले भी अपने सगे भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो साल पहले ही जेल से छूटा था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता के साथ जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें