news

दैनिक पंचांग, गोचर ग्रह एवं राशिफल - 15 मई 2026

दैनिक पंचांग, गोचर ग्रह एवं राशिफल - 15 मई 2026

🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-15.05.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️              
    🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
            74-30💥मध्यमान्💥75-30          
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
                🕉️💥💥🌄💥💥🕉️    
  _______________________________
  ____________आज विशेष___________
अगर मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा हो
    तो लाभ दे सकते हैं कुछ सहज उपाय
  _________________________________
  _______________________________
          🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
    ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
  🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞          
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
  _______________________________
          🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
  _________________________________
  _________दैनिक पंचांग विवरण________
        ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
  _________________________________
आज दिनांक.....................15.05.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्............................... 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.......................................... उत्तर
गोल............................................उत्तर
ऋतु........................................... ग्रीष्म
मास.........................................प्र.ज्येष्ठ
पक्ष............................................ कृष्ण
तिथि...त्रयोदशी. प्रातः 8.32 तक /-14(क्षय)
वार........................................ .शुक्रवार       नक्षत्र.......अश्विनी. रात्रि. 8.15 तक / भरणी
चंद्र राशि.................. मेष. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग.. आयुष्मान्. अपरा. 2.20 तक/सौभाग्य
करण...................वणिज. प्रातः 8.32 तक
करण....विष्टि(भद्रा)सायं. 6.55 तक /शकुनि _________________________________
              🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
  ________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
              ✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
  ________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 05.47.57 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.07.56 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.19.59
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.39.30
चंद्रास्त..................... 05.41.14 PM पर
चंद्रोदय.....................04.52.42 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.48 से 12.28 तक(अशुभ)
यमघंट....अपरा. 3.48 से 5.28(शुभे त्याज्य)
गुलिक......प्रातः 7.28 से 9.08(शुभे त्याज्य)
अभिजित...... मध्या.12.01 से 12.55(शुभ)
पंचक................................. आज नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).................. आज है
दिशाशूल............................. पश्चिम दिशा
दोष परिहार....... जौ का सेवन कर यात्रा करें
  ________________________________
  ___________आज का दिन___________
      🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
  ________________________________
व्रत विशेष......................... मास शिवरात्रि
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष...................................नहीं है
दिन विशेष........... अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
खगोलीय............वृषभेsर्क. प्रातः 6.22 पर
विष्टि(भद्रा)...प्रातः 8.32 से सायं. 6.55 तक
पंचक........................................ नहीं है                       सर्वा.सि.योग....... ..उदयात् रात्रि. 8.15 तक
अमृत सि.योग...............................नहीं है
सिद्ध रवियोग................................नहीं है
  _______________________________
        ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
  _______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
________________________________
दिनांक.............................16.05.2026
तिथि....... प्र.ज्येष्ठ कृष्णा अमावस्या शनिवार
व्रत विशेष...................... वट सावित्री पूजा
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष................................... नहीं है
दिवस विशेष................. विश्व प्रकाश दिवस
दिन विशेष.........देवपितृ एवं शनि अमावस्या
दिन विशेष................... भावुका अमावस्या
खगोलीय................................... . नहीं है
विष्टि(भद्रा)...................................नहीं है
पंचक........................................ नहीं है                       सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग............................... नहीं है
सिद्ध रवियोग................................ नहीं है
  _________________________________
    🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
  ______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️.   अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
  _________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
  _________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
    12 मिनट बाद का समय कहलाता है
        🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
    🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
  ________________________________
        💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥  
  ✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
  ________________________________
  लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला
  ________________________________
लग्न ...........मेष 29°28' कृत्तिका 1 अ
सूर्य ...........मेष 29°59' कृत्तिका 1 अ
चन्द्र ..............मेष 4°25' अश्विनी 2 चे
बुध ^ ..........वृषभ 0°30' कृत्तिका 2 ई
शुक्र ........मिथुन 0°58' मृगशीर्षा 3 का
मंगल ............ मेष 2°49' अश्विनी 1 चु
बृहस्पति ... मिथुन 26°51' पुनर्वसु 3 हा
शनि ... .मीन 16°31' उत्तरभाद्रपद 4 ञ
राहू * ......कुम्भ 10°55' शतभिषा 2 सा
केतु * ..............सिंह 10°55' मघा 4 मे
________________________________
        ✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल................ प्रातः 5.48 से 7.28 तक
लाभ..................प्रातः 7.28 से 9.08 तक
अमृत...............प्रातः 9.08 से 10.48 तक
शुभ...............अपरा. 12.28 से 2.08 तक
चंचल.................सायं. 5.28 से 7.08 तक
_________________________________
        ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
  ________________________________
लाभ...............रात्रि. 9.48 से 11.08 तक
शुभ...रात्रि. 12.28 AM से 1.48 AM तक
अमृत...रात्रि. 1.48 AM से 3.08 AM तक
चंचल...रात्रि. 3.08 AM से 4.28 AM तक
________________________________
        ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
        ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
        🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
    🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
        ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर....
________________________________
    समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.27 AM तक.........अश्विनी....2.... चे
02.51 PM तक.........अश्विनी ...3 ...चो
08.15 PM तक.........अश्विनी....4 ...ला                             01.35 AM तक..........भरणी ....1....ली
उपरांत रात्रि तक..........भरणी.....2....लू

  _______राशि मेष - पाया स्वर्ण________  
  _______________________________
          ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
              🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
  ________________________________
अगर मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा हो
    तो लाभ दे सकते हैं कुछ सहज उपाय

कई बार मेहनत के बाद भी हमें उचित फल नहीं मिलता है, अगर आपके घर में भी कंगाली छाई हुई है तो आप वास्तु के कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे घर में धन की कमी नहीं होगी।

बहुत से देवी-देवताओं के चित्र में आपने देखा होगा उनके एक हाथ में शंख होता है।माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों ही धन के देवता हैं।श्री गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करने से घर से दरिद्रता का नाश होता है

जो लोग हिंदू धर्म को मानते हैं वो ये बात जानते हैं कि वास्तु शास्त्र का कितना महत्व है, इसे प्राचीन विज्ञान कहा जाता है। वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर बहुत मेहनत के बाद भी आपके घर में कंगाली छाई हुई है तो कुछ आसान वास्तु उपाय करके देखिए शायद आपकी परेशानी दूर हो जाए। ये सकारात्मक चीजें घर में रखने से बहुत ही पॉजिटिव असर होता है।

दक्षिणावर्ती शंख

हिंदू धर्म में शंख का बहुत महत्व है, बहुत से देवी-देवताओं के चित्र में आपने देखा होगा उनके एक हाथ में शंख होता है, शंख पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। समुद्र मंथन से जो रत्न निकले थे उनमें से एक शंख भी था। शंख को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है। शंख घर में बजाना चाहिए इससे घर में पैसा आता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है घर में और कलह नहीं होती है।

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों ही धन के देवता हैं। दोनों की कृपा से घर में वैभव और ऐश्वर्य होता है। अगर लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर घर में रखेंगे तो घर में धन की कमी नहीं होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा और आर्थिक तंगी भी दूर होती है। घर में लड़ाई-झगड़े भी नहीं होते हैं।

भगवान गणेश की प्रतिमा रखना

भगवान श्री गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करने से घर से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सकारात्मकता आती है। घर में सुख और शांति बनी रहती है और संकट खत्म हो जाते हैं। भगवान गणेश को संकटहर्ता कहा जाता है, इसलिए घर में धन-धान्य की कमी न हो इसके लिए घर में भगवान गणेश की प्रतिमा रखें।

नारियल

अगर आपके घर में पैसों की परेशासनी है तो नारियल में लाल चुनरी बांधकर पूजा वाले स्थान पर रखिए। माता लक्ष्मी इससे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा से आपके घर को धन से भर देंगी। इससे गृह क्लेश भी घर में नहीं होता है।
  ________________________________
        ✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे हो सकता है । संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)    
आज ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)            
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक़्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं कि दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)            
आज झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)              
आज दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।          

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)        
आज आप थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)    
आज का रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच की। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी - जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)      
आज आप. शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)  
आज तख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।
___________________________________
        🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
  ________________________________
        🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
    ______________________________


अन्य सम्बंधित खबरें