महासमुंद : मलकानगिरी के जंगलों से गांजा उपलब्ध कराने वाला मु... - CG Sandesh

महासमुंद : मलकानगिरी के जंगलों से गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद पुलिस ने 14 मई 2026 को पहाड़ी एवं जंगलो के बीच बसे ग्राम ईश्वरगुड़ा चित्रकोंडा जिला मलकानगिरी ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी बाबुला मुदली पिता दमु मुदली उम्र 30 साल को गिरफ्तार किया है।

दरअसल महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 30 मार्च 2026 को कोमाखान में 200 किलो गांजा जप्त किया था।

यह गांजा डिजायर कार को अन्य कार से पायलेटिंग कर तस्करी किया जा रहा था, जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई गई थी।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में परिवहनकर्ता एवं पायलेटिंग करने वाले 03 आरोपियों को गिरप्तार किया था। जिन्होंने पुलिस को बताया कि ओडिशा के जिला मलकानगिरी से गांजा खरीदकर उत्तरप्रदेश मे बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था।

आपको बता दें कि ओडिशा के मलकानगिरी में जंगलों के बीच गांजे की खेती की जाती है, जहां महासमुंद पुलिस पहुंचकर गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए यह कार्यवाही की है।

महासमुंद जिले में ऐसा शायद पहली बार देखने को मिल रहा है कि जिसमें पुलिस सभी प्रकरणों में अपराध के मूल जड़ में पहुंचकर वहां कार्रवाई कर रही है। जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, शायद अब जिल की जेल में आरोपियों के लिए जगह कम पड़ रही हो।
 
गिरफ्तार आरोपी (गांजा उपलब्ध कराने वाला)

  1. बाबुला मुदली पिता दमु मुदली उम्र 30 साल निवासी ईश्वरगुडा थाना चित्रगोण्डा जिला मलकानगिरी उड़िसा

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपीगण

परिवहनकर्ता

  1. युवराज नायक पिता कमलसिंह उम्र 19 साल निवासी प्रतापपुर थाना दिव्यापुर जिला औरेया उ.प्र.
  2. केशव दयाल पिता बाबूराम उम्र 22 साल निवासी किशनपुर थाना सौरिक जिला कन्नौज उ.प्र.
पायलेटिंग करने वाला

  • राहुल अग्निहोत्री पिता अशोक कुमार उम्र 32 साल निवासी बिधौनी थाना किसनी जिला मैनपुरी उ.प्र.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें