महासमुंद : घर में गिरी आकाशीय बिजली, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, महिला भी झुलसी
महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में पूरा मकान जलकर खाक हो गया, वहीं लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार, बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
ल
घटना के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी नंदनी देवांगन झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का काम करते हैं। आग में उनके व्यवसाय से जुड़ा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
- 15-05-2026
सीएम साय ने पेट्रोल-डीजल को लेकर कही यह बात
- 15-05-2026
अब टोल पर नहीं रुकेंगे वाहन, नया सिस्टम लागू