CG : शराब पीने से मना करने पर दोस्त के पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में अपराध के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहा हैं। हत्या और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद से सामने आया है, जहां शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद का है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोपी उमाशंकर साहू ने लाठी से मोहन महिपाल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले के बाद मोहन महिपाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जांजगीर सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तन्नौद की है, मामूली विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला किया गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत
- 15-05-2026
सीएम साय ने पेट्रोल-डीजल को लेकर कही यह बात
- 15-05-2026
अब टोल पर नहीं रुकेंगे वाहन, नया सिस्टम लागू