news-details

CG : पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय, जानिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों को कितना मिलेगा

गरियाबंद। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने बड़ा आदेश जारी किया है। दोपहिया वाहनों को 300 रुपये और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही ईंधन देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी गई है।

  गरियाबंद जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। आंशिक जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने नया आदेश जारी किया है। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोपहिया वाहनों में 300 रुपये तक और चारपहिया वाहनों में अधिकतम 1000 रुपये तक का ही पेट्रोल या डीजल दिया जाए।




अन्य सम्बंधित खबरें