महासमुद : घर का ताला तोड़कर लैपटाप एवं इंडक्शन की चोरी - CG Sandesh

महासमुद : घर का ताला तोड़कर लैपटाप एवं इंडक्शन की चोरी

महासमुद के वार्ड नं 15 नीलकण्ठ चौक के पास एक घर से रात को चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पवन तिवारी वार्ड नं 15 नीलकण्ठ चौंक दादा वाडा चौंक महासमुंद में दीपक साकरकर के किराया के मकान में रहते हैं. जो 13 मई 2026 को प्रात: 08 बजे घर के मुख्य दरवाजा में ताला बंद कर शिवालिक प्लांट मुढैना में काम करने गए थे.

इसके बाद वहां से काम कर रात्रि 09:00 बजे वापस घर आने पर घर के मुख्य द्वार में ताला नही लगा था, तथा घर अंदर घुसकर देखने पर घर अंदर रखे एक नग लिनोवो कंपनी का लैपटाप एवं एक नग इंडक्शन कुल 51 हजार 500 रुपये का सामान को कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर चोरी कर ले जा चूका था.

इस मामले में रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने अपराध धारा 305 (a) , 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें