सरायपाली : उधार का पैसा वापस नहीं करने पर अपरहण कर ले जा रहे... - CG Sandesh

सरायपाली : उधार का पैसा वापस नहीं करने पर अपरहण कर ले जा रहे थे ओडिशा, पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बचाया

सरायपाली क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा उधार का पैसा वापस नहीं करने पर कुछ लोग मिलकर उसका अपरहण कर उसे ओडिशा ले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा, और आरोपियों पर मामला दर्ज किया.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चट्टीगिरोला थाना सरायपाली निवासी निरंजन दास उम्र 32 साल, वर्तमान में हुंडई शोरूम के पास सरायपाली में सत्यप्रकाश पाणिग्राही के मकान में किरायेदार के रूप में अपनी पत्नि के साथ रहते हैं, तथा मारूति शोरूम में रायपुर में टीम लीडर के पद पर काम करते हैं.

निरंजन दास ने ग्राम दवारी ओडिशा के रहने वाले देर्वाचन मलिक पिता त्रिनाथ मलिक से पहचान होने से करीबन 06-07 महीने पूर्व तीन लाख पचास हजार रूपये उधार लिया था, जिसमें से पचास हजार रूपये वापस कर दिया. तथा परिस्थिति ठीक नही होने के कारण बाकी पैसा नही लौटा पाया था.

इसी बात को लेकर देबार्चन मलिक निरंजन को फोन करके धमकी चमकी देता रहता था और उसे ओडिशा लाकर ठीक करूंगा कहकर धमकाता था.

इसी दौरान 14 मई 2026 को शाम करीबन 06:00 से 06:30 बजे देबार्चन मलिक ओडिशा के अपने साथियों राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर, कुनु बाघ को निरंजन दास के घर लेकर आया. और निरंजन ला कालर पकड़कर घसीटते हुए सड़क में ले आया.

इसके बाद निरंजन को चार पहिया वाहन क्रमांक OD17AG 7735 में सभी व्यक्ति मिलकर दबोच लिए और तू पैसा नही लौटा रहा है आज तेरे को ओडिशा ले जाकर ठीक करते है कहते हुए गाडी के अंदर जबरदस्ती ठूंसने लगे.

निरंजन दास जब इसपर बचने का प्रयास किया तब ये लोग उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली बकने लगे और तेरे को आज मर्डर करेंगे कहकर धमकी देते हुए जबरदस्ती कार के अंदर बैठा लिये.

इस दौरान निरंजन दास ने कार से बाहर निकलने का बहुत कोशिश किया मगर ये लोग उसके हाथ को कसकर पकड़ लिये थे और कार के बीच सीट में बैठाकर कार का दरवाजा बंद कर दिये और निरंजन दास का मोबाईल भी छीनकर बंद कर दिये.

हल्ला गुल्ला सुनकर निरंजन दास की पत्नी भूमिसुता उसे बचाने के लिये बाहर आयी मगर ये लोग कार को तेजी से चलाते हुए नेशनल हाइवे के तरफ आ गये और सोहेला ओडिशा की तरफ जाने लगे.

गाडी में बैठे-बैठे सभी व्यक्ति निरंजन दास को धमकी दे रहे थे कि आज के बाद तेरा कोई पता नही चलेगा तब निरंजन दास डर के मारे चुपचाप बैठा रहा.

इसी दौरान थाना सिंघोडा के सामने पुलिस वाले चेकिंग कर रहे थे, जहाँ उनकी गाड़ी को भी रोककर नाम पूछे तब निरंजन दास ने उपस्थित पुलिस वालो को बताया कि ये लोग मुझे अपहरण करके ले जा रहे है तब पुलिस वाले निरंजन दास को बचाया और सरायपाली थाना में इसकी सुचना दी.

निरंजन दास ने बताया कि देबार्चन मलिक और उसके साथियों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर, अपहरण किया गया था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों देबार्चन मलिक, राजेश मलिक,  रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर और कुनु बाघ के विरुद्ध अपराध धारा 140(3)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें