कोमाखान : टेमरी जांच नाका में 5.18 किलोग्राम गांजा जप्त
कोमाखान पुलिस ने 15 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में एक आरोपी से करीब 5.18 किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत 2 लाख 59 हजार रुपये बताई गई है.
मिली जानकारी में अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान एक लाल रंग की ग्लैमर मोटरसायकल क्रमांक OD 03 Z 5970 में 01 व्यक्ति को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आते पकड़ा.
उक्त आरोपी का नाम प्रसन्न महानंद पिता जदू महानंद उम्र 48 साल, बुढीपदर थाना सिंधेकेला जिला बलांगीर ओडिशा का निवासी होना बताया गया है.
आरोपी ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि मोटरसायकल के डिक्की में रखे एवं सीट बनाकर बैठे अवैध मादक पदार्थ गांजा को उसके गांव में एक व्यक्ति आकर बोला कि 5000 रूपये दूंगा, गांजा को छत्तीसगढ बार्डर टेमरी नाका के आगे पहुंचा देना.
जिसपर आरोपी प्रसन्न महानंद मोटरसाकल के डिक्की में 03 पैकेट पारदर्शी झिल्ली में एवं 02 पैकेट पारदर्शी झिल्ली में सीट बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा ला रहा था.
जिसे पुलिस ने जप्त कर प्रसन्न महानंद के पेंट के दाहिने जेब में एक विवो कंपनी का मोबाईल, एक लाल रंग की ग्लैमर मोटरसायकल क्रमांक OD 03 Z 5970 कीमत 60,000 रूपये कुल 3,34,000 रूपये को जप्त कर आरोपी को धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत