पटेवा : घरेलु विवाद के चलते महिला के साथ मारपीट
पटेवा थाना के ग्राम सिनोधा में घरेलु विवाद के चलते महिला के साथ मारपीट होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की गई है, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम चांदापारा थाना पिथौरा निवासी ताहिरा बी ने बताया कि आज से करीबन 10-12 वर्षों से वह अपने मायके ग्राम सिनोधा थाना पटेवा में अपने मां के घर में अपने बच्चों के साथ रहती है.
तथा 05 मई 2026 से 10 मई 2026 को अपने बड़े पिताजी के लड़का मोहम्मद हबीब के घर शादी था तो वहीं अपने भाई के घर शादी में गयी थी. जहाँ घर का दरवाजा बंद था.
इसके बाद 10 मई 2026 के रात्रि करीबन 10:00 बजे घर में आकर देखी तो घर के अंदर उसकी छोटी बहन जाहिना बेगम और उसके साथ उसका बनाया हुआ पति छबिराम दीवान घर के अंदर थे. जिन्हें देखकर ताहिरा ने तुम लोग मुझे बिना पूछे मेरे घर में कैसे घुस गये हो बोली तो उसे तू कौन होती है हम लोगों को बोलने वाली बोलकर, जाहिना बेगम के साथ आये छबिराम दीवान ने उसके साथ मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौच की और जाहिना बेगम ताहिरा के बाल को पकड़कर जमीन में गिरा दी और दोनों मिलकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये.
इसके बाद ताहिरा अपने बड़े पिताजी के लड़का हबीब भाई के घर जाकर झगडा को बतायी तो उसके साथ नब्बू, जंगु भाई, हबिब, शहनाज बेगम आये और जाहिना बेगम को किसी दूसरे आदमी को लेकर जबरदस्ती क्यों आये हो बोलकर समझाने का प्रयास करने लगे तो छबिराम दीवान ने मेरी पत्नि जाहिना बेगम का घर है. अब हम दोनों रहेंगे बोलकर नब्बू भाई, जंगु भाई, हबिब भाई, शहनाज बेगम के साथ भी मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर वाद विवाद झगडा-लड़ाई करने लगे.
मारपीट करने से ताहिरा के दाहिने हाथ की कलाई में तथा सिर में चोंट आकर दर्द हो रहा है प्रार्थिया के रिपोर्ट पर जाहिना बेगम, छबिराम दीवान पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत