पटेवा : आंधी तूफान के बाद बाड़ी में पेड़ गिरने से विवाद, माँ बेटे के साथ गाली गलौच कर मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिंदौली में आंधी तूफान के बाद बाड़ी में पेड़ गिरने से विवाद हो गया, जिसमे तीन लोगों ने मिलकर माँ बेटे के साथ गाली गलौच कर मारपीट की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदौली निवासी नागेश निराला 15 मई 2026 को सुबह करीबन 06:00 बजे अपने घर बियारा बाड़ी में गया था, जहाँ देखा की जग्गु टोन्ड्रे के बियारा में लगे जाम का पेड़ रात के आंधी तूफान से टुट कर नागेश के घर बाड़ी मे लगे नीबु पेड़ के ऊपर गिर गया था.
इसपर नागेश निराला ने बोला की पेड़ को नही काटे आज मेरे बाड़ी में लगे नीबु के पेड़ को नुकसान पहुचा दिये, इतने में अजय टोन्ड्रे, अनिल टोन्ड्रे तथा जग्गु टोन्ड्रे एक राय होकर नागेश निराला को मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर गाल एवं पीठ में हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे.
लड़ाई-झगड़ा होते देख जब नागेश निराला की मॉ देवकुवर निराला छुड़ाने आयी तो उसके साथ भी तीनो गंदी-गंदी गाली गलौच कर धमकी देते हुये नागेश निराला की मां को जग्गु टोन्ड्रे ने बांस के डण्डा से मारपीट किया.
मारपीट करने से नागेश निराला के गाल, पीठ में एवं नागेश निराला की मां के कमर व हाथ में चोट आया है.
नागेश निराला ने घटना के बारे में गांव के सरपंच का बताया और पुलिस में इसकी शिकायत की.
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अजय टोन्ड्रे, अनिल टोन्ड्रे और जग्गु टोन्ड्रे के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत