news-details

खल्लारी : अतिक्रमणकारियों ने सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित कर्मचारियों से गाली गलौच कर दी मारपीट करने की धमकी.

खल्लारी थाना अंतर्गत आमाकोनी में कुछ अतिक्रमणकारियों ने सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के साथ अश्लील गाली गलौच कर उसे मारपीट करने की धमकी दी है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन कुमार शर्मा 13 मई 2026 को वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा लोकनाथ ध्रुव के आदेश पर वन परिक्षेत्र बागबाहरा अंतर्गत परिवृत्त आमाकोनी बन कक्ष क्रमांक 95, 96 तमोरा में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं चौकीदारों को साथ लेकर अतिक्रमण क्षेत्र में जाकर अतिक्रमणकारियों द्वारा पूर्व में अतिक्रमण कर बनाये गए मेड़ को समतलीकरण करा रहे थे.

जिसे चौकीदारों के द्वारा समतलीकरण कराया जा रहा था, मौका स्थल पर नवीन शर्मा तथा परिसर रक्षी युगेश कन्नौजे, रंजीत सिंह ठाकुर, टोमनराम दीवान, नीलकंठ दीवान, पूरन ध्रुव, विरेन्द्र ध्रुव, डिलेश्वरी कंवर, सुरक्षा श्रमिक नंदकुमार दीवान उपस्थित थे.

इसी दौरान सुबह करीबन 10 बजे अतिक्रमणकारी चंदन पिता मोहन निषाद, सुखराम पिता साधवा खैरवार, 3 लक्ष्मीबाई पति प्रदीप ध्रुव एवं अन्य अतिक्रमणकारी सभी निवासी ग्राम तमोरा के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अपने हांथ डंडा लिये वहां आये और आकर सभी कर्मचारियों के ऊपर हमला करने के उद्देश्य से अभद्र व्यवहार करते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौज एवं मारपीट करने की धमकी दिये.

जिसके शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों पर अपराध धारा 296, 221, 132, 3(5) BNS का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें