बसना : पलसापाली बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान 8 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त
बसना पुलिस ने 13 मई 2026 को पलसापाली बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान 8 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पलसापाली बेरियर में अशोक लिलेंडण्ड छोटा क्रमांक MH 45AF 4521 आया, जिसका चालक पुलिस को देखकर हडबड़ा गया.
जब पुलिस ने पुछताछ की तो आरोपी ने वाहन के पीछे डाला चेंबर में पैकेटों में गांजा होना बताया. तथा अपना नाम शफीक खान पिता रसीद खान उम्र 40 साल, महारानी लक्ष्मीन स्कुसल सुभाष मैदान अशोक नगर पारडी थाना कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया.
पुलिस ने जब संदेही के कब्जे के वाहन अशोक लिलेण्ड छोटा क्रमांक MH 45AF 4521 को चेक किया तो डाला के नीचे अलग से बनाये हुये चेंबर में पीला एवं खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 08 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया. जिसका वजन 08.0100 किलोग्राम कीमत 4,00,000 रूपया बताया गया.
पुलिस ने उक्त गांजा जप्त कर घटना में प्रयुक्त वाहन अशोक लिलेंट वाहन क्रमांक MH 45AF 4521, इंजन नं LMH015277P चेचिस नं MB1AA222E4MRJL6115 कीमती 500000 रूपया, एक नग ओप्पों कंपनी का मोबाईल किमती 10,000 रूपया कुल किमत 9,10,000 रूपया को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 20 (ख)(ii)(ख) NDPS ACT कायम किया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत