बसना : शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा से मोटर पम्प का केबल च... - CG Sandesh

बसना : शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा से मोटर पम्प का केबल चोरी

बसना थाना क्षेत्र भंवरपुर चौकी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा से मोटर पम्प केबल लगभग 35 मीटर कीमती 3800 रूपये चोरी होने पर शिकायत दर्ज की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा के प्रधान पाठक नीरज कुमार दास को 02 मई 2026 को सुबह 09:00 बजे ग्राम धुमाभांठा के आदित्य रंजन कानूनगो फोन करके बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा के परिसर में स्थित बोरवेल्स में लगे मोटर पम्प के केबल वायर लगभग 35 मीटर को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है.

जिसके बाद प्रधान पाठक ने शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा जाकर देखा तो केबल वायर नहीं था, इसका आसपास के लोगों से पूछताछ पता तलाश किया कोई पता नहीं चला.

मामले में पुलिस ने अज्ञात1 चोर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें