महासमुंद : पुरानी बातों को लेकर माँ-बेटे के साथ गाली-गलौच कर मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में एक व्यक्ति ने पुरानी बातों को लेकर माँ-बेटे के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 12 ग्राम नांदगांव निवासी सतीश कुमार बंजारे 15 मई 2026 को सुबह करीबन 08:00 बजे पड़ोस के प्रभु लाल ढीढी के घर ब्यारा में गया था, जहाँ उसी समय गांव का साहिल जांगडे उसके पास आया और पुरानी बात को लेकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया.
लेकिन इस मारपीट से साहिल का मन भरा नहीं और कुछ देर बाद साहिल जांगडे सतीश के घर के पास पहूंचकर सतीश की मां बुधाराबाई बंजारे को भी गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पत्थर के टुकड़ा से मारपीट किया.
पत्थर के टुकड़ा से मारने पर सतीश की मां के सिर में चोंट आया एवं खून निकला, इसके बाद उन्हें ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया.
मारपीट से सतीश के चेहरा गाल में दर्द हो रहा है, घटना को प्रभु लाल ढीढी एवं मूलचंद मिरी देखें सुने है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साहिल जांगडे के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.