महासमुंद : एमबीबीएस के छात्र को शहीद स्मारक बुलाकर पीटा - CG Sandesh

महासमुंद : एमबीबीएस के छात्र को शहीद स्मारक बुलाकर पीटा

महासमुंद के खरोरा अस्पताल में पढ़ रहे एक एमबीबीएस के छात्र को शहीद स्मारक में बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार मलकापुर थाना अकोला महाराष्ट्र निवासी आदित्य झा महासमुंद खरोरा अस्पताल में एमबीबीएस के छात्र हैं, जिन्हें आशुतोष पाली ने 11 मई 2026 को शाम 04:30 बजे फोन कर बोला कि आपसे बात करनी है शहीद स्मारक खरोरा के पास आ जाओ.

इसके बाद आदित्य जब अपने साथी मुकेश कुमार, हितेश धाकड, धनंजय के साथ शहीद स्मारक ग्राम खरोरा के पहूंचे तो वहां पर आशुतोष पाली, आदर्श मिश्रा, सुगम निषाद व अन्य साथी मौजूद थे.

इसपर आदित्य ने जब आशुतोष पाली के पास जाकर बोला कि बताओ क्या बात करनी है तब वह पुरानी रंजिश की बात को लेकर आदित्य से मां-बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लातघुसा से जान से मारने की धमकी देते हुये साथ मारपीट किया.

मारपीट को देखकर मुकेश कुमार, हितेश धाकड, एंव धनंजय बीच बचाव करने आये तो उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट किया गया.

मारपीट करने से आदित्य के नाक में, दाहिने कोहनी, बायें पैर में घुटने के पास चोंट लगा है एवं धनंजय के दोनों कोहनी के पास साधारण चोंट लगा है.

वहीँ इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आशुतोष पाली, आदर्श मिश्रा, सुगम निषाद एवं उसके अन्य साथी के विरुद्ध 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS का मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें