महासमुंद : दो मोटरसायकल की आपस में भिड़त, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत दैनिक भास्कर राईस मिल के पास ग्राम नांदगांव में सड़क दुर्घटना पर मामला दर्ज कराया गया है. इस घटना में दो मोटरसायकल की आपस में भिड़त हो गई, जिसपर दोनों पक्षों ने अलग-अलग अपराध दर्ज कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बासिन, थाना फिंगेश्वर निवासी थनवारिनबाई रात्रे अपने पति चेतन रात्रे के साथ 06 मई 2026 को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 23 के 3128 में बैठकर ग्राम जुनवानी से अपने ग्राम बासिन के लिए निकली थी.
इसी दौरान दैनिक भास्कर राईस मिल के पास ग्राम नांदगांव में सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनसी 4236 के चालक व्दारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 23 के 3128 को सामने से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया.
दुर्घटना से थनवारिनबाई एवं उसके पति घटना स्थल पर गिर गये जिससे उसके पति चेतन रात्रे के नाक, कमर एवं पैर में गंभीर चोटे आयी है.
इसके बाद घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने प्राथमिक उपचार हेतु उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये जहाँ पर समुचित उपचार नही होने के कारण वीवाय हास्पिटल महासमुंद में भर्ती कराया गया.
थनवारिनबाई ने बताया कि 14 मई 2026 तक भर्ती रहकर उन्होंने अपना ईलाज करवाया, जिसके बाद पुलिस में 15 मई 2026 को इसकी शिकायत की गई, शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल CG04 NC 4236 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.