सरायपाली : बाजारपारा से 20 लीटर महुआ शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने 15 मई 2026 को यासीन कालोनी के पीछे खेत बाजारपारा सरायपाली में दो आरोपियों से कुल 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार जय स्तंभ चौक के पास पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि यासीन कालोनी के पीछे खेत बाजार पारा सरायपाली में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बेचने हेतु रखा गया है.
उक्त सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान यासीन कालोनी के पीछे खेत बाजार पारा सरायपाली में जाकर रेड कार्यवाही किया, जहाँ दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मितेश डोंगरी पिता रामलाल डोंगरी उम्र 27 साल, तथा रामलाल डोंगरी पिता चमरू डोंगरी उम्र 42 साल वार्ड नं11 बाजारपारा सरायपाली का रहने वाला बताया.
पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से एक नीला रंग की 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 4000 रूपये जप्त किया गया.
मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.