सांकरा : आरोपी के घर के बाड़ी से 13 लीटर महुआ शराब जप्त
सांकरा पुलिस ने 15 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर एक आरोपी के घर के बाड़ी से करीब 13 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सांकरा का चुड़ामणी विश्वकर्मा नामक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखा है.
उक्त सुचना पर पुलिस जब मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति मिला, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम चुड़ामणी विश्व्कर्मा पिता ब्रम्हा विश्वंकर्मा उम्र 59 साल, वार्ड नंबर 15 सांकरा का रहने वाला बताया.
पुलिस ने जब संदेही के घर के बाड़ी की तलाशी ली तो वहां एक मटमैला कलर के 20 लीटर वाली जरकीन में देशी महुआ शराब बरामद हुआ.
यहाँ कुल 13 लीटर देशी महुआ शराब पाया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर आरोपी को गिरफ्तार किया.