तुमगांव : लोगों को अवैध रूप से शराब पीने का साधन उपलब्ध करान... - CG Sandesh

तुमगांव : लोगों को अवैध रूप से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई

तुमगांव पुलिस ने 15 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम अछरीडीह में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम अछरीडीह नयापारा बरगद चौक तुमगांव में एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था, पुलिस के पहुँचते ही शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए,  तथा मौके पर आरोपी विजय कुमार बघेल पिता मोतीलाल बघेल उम्र 50 साल, नयापारा अछरीडीह निवासी पकड़ा गया, जो लोगों को शराब पिलाने का सामान उपलब्ध करा रहा था.

मौके पर पुलिस ने आरोपी द्वारा पेश करने पर 01 पौवा देशी प्लेन मसाला शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50 रूपये एवं 01 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही को जप्त किया.

मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें