news-details

सिंघोड़ा : 25 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब जप्त, दो गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस ने 15 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक के पास एक लांल रंग के मोटर सायकल के बीच में भुरा रंग के बोरी के अंदर अवैध रूप से हाथ भठ्ठी का बना देशी महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही के दौरान पुलिस को आरोपीयो के कब्जे से एक भुरा रंग के बोरी के अंदर 01 प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ कुल 25 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब कीमती 5000 रूपये मिला, जिसपर अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त एक पुराना लाल रंग की प्लेटिना मोटरसायकल क्रमांक CG 04 DQ 0607 कीमत 15000 रूपये कुल कीमत 20,000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपी

  1. छबीलाल नेगी पिता ननकी दाउ नेगी जाति खडिया उम्र 48 साल साकिन जगदीशपुर थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ-बिलाईगढ (छ.ग.)
  2. बीरेन्द्र विश्वकर्मा पिता कुबेर विश्वकर्मा उम्र 19 साल साकिन मुरमुरी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.)



अन्य सम्बंधित खबरें