news-details

सिंघोड़ा : तीन लोगों ने मिलकर की मारपीट, मामला दर्ज

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम चारभांठा में एक व्यक्ति को तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चारभांठा निवासी माधव साहू 13 मई 2026 को प्रात: करीबन 10:30 बजे तक सेमलमुडा तालाब के पास में अपने खेत में पंप से पानी पला रहा था. इसी दौरान रात्रि में जगने के कारण सो गया.

तभी दयाराम साहू, रमाकांत विशाल और मोतीराम साहू एक राय होकर माधव को गंदी-गंदी माँ बहन की गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट किये.

मारपीट करने से माधव के बांए कान से खुन निकलने लगा, एवं ,पीट, दाहिने हाथ में चोंट लगा. घटना को गांव के गजानंद साहू एवं देवानंद साहू देखे तथा बीच बचाव किये.

इसके बाद डायल 112 को फोन करने पर घटना स्थल पर डायल 112 आने से ईलाज कराने हेतु उन्हें शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये.

जहाँ से डॉक्टर द्वारा कान व दाहिने हाथ में आई चोट का ईलाज कराने हेतु जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किया गया.

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दयाराम साहू, रमाकांत विशाल और मोतीराम साहू के विरुद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें