news-details

खल्लारी : गांजा बिक्री हेतु उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी सोर्स पॉइंट से गिरप्तार

खल्‍लारी पुलिस और ANTF की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी सोर्स पॉइंट से गिरप्तार किया गया है.

आरोपी ग्राम धामा जिला सम्‍बलपुर ओडिशा का निवासी है, जिसका नाम सुशांता मुखी उम्र 34 साल बताया गया है.

थाना खल्‍लारी में अप.क्र. 36/2026 धारा 20(बी) एनडीपी एस एक्ट मे, 28 मार्च 2026 को, 20 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती 10 लाख रूपये जप्त किया गया था, जिसमे परिवहन में प्रयुक्त एम्‍बुलेंस बोलेरो वाहन सहित कुल कीमती 15 लाख 16 हजार 800 रूपये की संपत्ति जप्त की गई थी.

इस प्रकरण मे पूर्व में 2 परिवहनकर्ता गिरप्तार किये जाने के बाद तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सोर्स पॉइंट से मुख्य आरोपी को पकड़ने मे सफलता मिली है.

आपको बता दें कि महासमुंद पुलिस लागातार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने सफल हो रही है.

28 मार्च 2026 को थाना खल्‍लारी मे बोलेरो एम्बुलेंस क्रमांक MH 49 C 0133 मे मादक पदार्थ गांजा परिवहन होने के संदेह पर चरौदा मोड ग्राम खल्लारी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के पास नाकाबंदी कर दो आरोपी क्रमश: सलमान खान एवं सिराज खान को 20 किलोग्राम गांजा परिवहन करते पकड़ा गया था.

उक्त आरोपियों ने पुछताछ करने पर उक्त गांजा को सुशांता मुखी ओडिशा से खरीदना बताये, जिसके निशानदेही पर थाना खल्‍लारी पुलिस एवं एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम द्वारा ग्राम धामा जिला संबलपुर ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले सुशांता मुखी पिता हड़ी मुखी उम्र 34 साल को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने मे महासमुंद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई.

प्रकरण में मुख्य सोर्स पॉइंट से गान्जा उपलब्धकर्ता सुशांता मुखी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.


गिरफ्तार आरोपी गांजा उपलब्धकर्ता

  • सुशांता मुखी पिता हड़ी मुखी उम्र 34 साल निवासी ग्राम बिचिका थाना मनामुंडा जिला बौद्ध उड़िसा।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण परिवहनकर्ता

  • सलमान खान पिता जलील खान उम्र 26 साल सा. मोमिनपुरा गरीब नवाब मस्जिद के पास/इंदिरा गांधी हॉस्पिटल के पास, खान बिल्डिंग के सामने थाना गांधीबाग जिला नागपुर महाराष्ट्र।
  • शिराज पठान पिता मो. नशीर उम्र 39 साल सा. कब्रिस्तान के पास/याक़ूब बाबा के कोठा के पास, अंसार नगर थाना गांधीबाग जिला नागपुर महाराष्ट्र।



अन्य सम्बंधित खबरें