महासमुंद : विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 06 जून 2026 तक
खेल संघों एवं संस्थाओं के माध्यम से महासमुंद जिले में विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 17 मई से 06 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें हैंडबॉल, बास्केटबॉल, नेटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, रग्बी, सॉफ्टबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कराते, शतरंज, योगासन, वॉलीबॉल खेल शामिल होंगे।
इस शिविर के माध्यम से बास्केटबाल, हैंडबॉल, हॉकी, बॉल बैडमिंटन, नेटबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराते, फुटबॉल, ताइक्वांडो, सॉफ्टबॉल, रग्बी, शतरंज एवं योगा इत्यादि खेलों का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा हैं।
विभिन्न खेलों को संचालित करने में सहयोगी प्रशिक्षक अंजनी साहू, सै. इमरान अली, शुभम तिवारी, संदीप पटले, सत्यनारायण दुर्गा, घनश्याम सोनी, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, भीषम माण्डले, नीलकंठ साहू, गणेश राम कोसरे, अभिषेक अंबिलकर, छन्नू साहू, आनंद वैष्णव, डॉ. सुनील कुमार भोई, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू, जगदीश धीवर इत्यादि व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक, सचिव, सीनियर खिलाड़ी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस शिविर के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा, बच्चों में खेल कौशल का विकास होगा, खेलों में भागीदारी होगी, महिलाओं की भागीदारी एवं आत्मरक्षा, योगा एवं जुंबा जैसे गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रशिक्षण शिविर का समय सुबह - शाम दो दो घंटे के लिए संचालित होंगे, जिसमें बच्चे अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकते हैं।