news-details

बसना : शादी के दौरान फोटोग्राफर की मोटरसायकल चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़पटनी से एक फोटोग्राफर की मोटरसायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटपरपाली थाना पिथौरा निवासी पूरन साहू 10 मई 2026 को अपने बजाज पल्सटर मोटर सायकल क्रमांक CG06 HE 4966 से ग्राम लक्ष्मीपुर पिथौरा से अपने भाई पुष्पोराज साहू के साथ अपने मोटर सायकल से शादी में विडियो एवं फोटोग्राफी करने ग्राम गढ़पटनी आये थे.

जहाँ पूरन साहू ने ग्राम गढपटनी में महेन्द्र पटेल के घर के सामने अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर हैंडल लॉक कर बारात का विडियो एवं फोटोग्राफी करने में व्यंस्त‍ हो गये.

इसके बाद जब विडियो एवं फोटोग्राफी करने के बाद रात करीब 02:20 बजे अपने मोटर सायकल के पास आये तो देखा कि जहां मोटर सायकल खड़ी किया था वहां पर नहीं था. जिसे आसपास में पता तलाश किया तो कहीं पता नहीं चला.

पूरन ने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी मोटर सायकल क्रमांक CG06 HE 4966 चेचिस नंबर MD2B68BX3SWC31150 इंजन नंबर DHXWSB79055 कीमती करीबन 35,000रूपये को कोई चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें