news-details

सांकरा : गौवंश की तस्करी करने वाले चार आरोपियों पर मामला दर्ज

सांकरा पुलिस ने गौवंश की तस्करी करने वाले चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है. जिनके कब्जे से 54 नग बछडा गौवंश को ओडिशा के कत्लखाने जाने से बचाया है.

मिली जानकारी के अनुसार लोहरीनडोंगरी निवासी दीपक पुराहित को 17 मई 2026 को सूचना मिला कि 04 से 05 व्यक्तियो द्वारा बैल को हाकते हुए क्रुरता पूर्वक 54 नग बछड़ा गौवंश को ओडिशा की ओर कत्तलखाना ले जा रहे है.

सूचना मिलते ही दीपक पुराहित अपने साथियो के साथ वहां गया, जहाँ दीपक के मौके पर पहुंचने से दो तस्कर भागे और मौके पर दो व्यक्ति पकड़े गये.

जिनका नाम आनंद पटेल पिता कुंजराम पटेल उम्र 30 साल एवं संतोष सिदार पिता बिंझहाल सिदार उम्र 28 साल दोनो ग्राम गौरिया थाना सांकरा का बताया गया. तथा भागने वाले व्यक्तियो का नाम गोविंद मण्डल एवं मंशा यादव ग्राम गौरिया थाना सांकरा का बताया गया.

पकड़े गए आरोपियों ने बछडा के बारे में पुछने पर ओडिशा कत्तलखाना ले जाना बताये, जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई.

वहीँ मामले में पुलिस ने आनंद पटेल, संतोष सिदार, फरार आरोपी गोविंद मण्डल, फरार आरोपी मंशा यादव पर अपराध धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG पंजीबध कर विवेचना में लिया है.



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें