बसना : बिना संकेतक खड़ी ट्रक के कारण हुई मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के एनएच 53 रोड साल्हेतराई के पास बिना संकेतक खड़ी एक ट्रक के कारण एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जिसपर बसना पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार एनएच 53 रोड साल्हेतराई के पास ट्रक क्रमांक CG 04 PM 5619 का चालक अपने वाहन को लापरवाही पुर्वक बिना संकेतक दिये रोड़ मे खड़ी कर दिया था. जिससे मोहम्मद मुन्नवर अपने ट्रक क्रमांक OD15E 0129 से ट्रक क्रमांक CG 04 PM 5619 को पीछे से ठोकर मार दिया.
इस एक्सीडेन्ट से मोहम्मद मुन्नवर को चोट आने उसे बसना के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत होना बताया गया.
मामले में पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 PM 5619 के चालक पर अपराध धारा 106(1), 285 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें