news-details

महासमुंद : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों के दो गुटों बीच हुए गाली गलौच और मारपीट के मामले में काउंटर मामला दर्ज

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों के दो गुटों बीच हुए गाली गलौच और मारपीट के मामले में काउंटर मामला दर्ज किया गया है, पहले जे.ए.एस. आदित्य के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसक बाद अब आशुतोष पाली के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के छात्र आशुतोष पाली पूर्व में कक्षा का प्रतिनिधी था. जिसके पास कालेज प्रशासन के द्वारा निर्देश का कृयान्वय करने का उत्तरदायित्व होता है. वह प्रतिनिधि के द्वारा निष्पादित किया जाता है.

उक्त क्रियान्वयन के संबंध में पूर्व में जे.ए.एस. आदित्य झा, संदर्भ पटेल, धनंजय कटरावत व उसके अन्य साथी के द्वारा अवैधानिक कृत्य किया गया था, जिसमें प्रथम वर्ष एमबीबीएस के वार्षिक परीक्षा के दौरान जे.ए.एस. आदित्य झा नकल प्रकरण में रंगे हाथों पकड़ाया था.

उक्त घटना को सूचित करने का उत्तरदायित्व आशुतोष पाली को मिला था एवं जिसके संदर्भ में प्रार्थी ने उक्त घटना की सूचना संस्था के निर्देशानुसार कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में दी थी.

लेकिन उक्त घटना से आहत होकर जे.ए.एस. आदित्य झा द्वारा बार-बार आशुतोष पाली को धमकाया गया,  इस कारण आशुतोष और भी भयभीत हो गया था एवं निरंतर दो वर्षों तक प्रार्थी को मारने पीटने की धमकी देता रहा एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

इसके बाद 08 मई 2026 को जे.ए.एस. आदित्य झा द्वारा आशुतोष पाली के ऊपर कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई.

इस विषय में आशुतोष पाली ने के जे.ए.एस. आदित्य झा को काल करके शहीद स्मारक के तालाब के पास बुलाया गया जहां के जे.ए.एस. आदित्य झा, संदर्भ पटेल, धनंजय कटरावत व उसके साथी उपस्थित थे. जो बात करने के स्थान पर प्रार्थी आशुतोष पाली एवं उसके साथी को गाली गलौज एवं मारपीट किया गया.

इस बीच जब प्रार्थी ने उक्त घटना का विवरण कालेज प्रशासन को देने की बात कही तब मारपीट बढ़ा दी गई, आदित्य एवं उनके साथियों द्वारा एवं आशुतोष के साथी आशीष रात्रे का गर्दन हितेश धाकड़ द्वारा दबाया गया अश्लील गाली गलोज किया व आदर्श मिश्रा के सीने पर भी जोरदार प्रहार किया. व जे.ए.एस. आदित्य झा, जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए जे.ए.एस. आदित्य झा ने कट्टे से ना मारने की भी धमकी दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों जे.ए.एस. आदित्य झा, संदर्भ पटेल, धनंजय कटरावत व उसके अन्य साथी पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें