news-details

सरायपाली : 35,000 रुपये की मारुती से 90,000 रुपये का महुआ शराब परिवहन, आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 17 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर बिजली आफिस 132 के व्ही दर्राभाठा के पास एक आरोपी के कब्जे से करीब 450 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. जप्त किये गए शराब की कीमत 90,000 रुपये बताई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अपने मारूती वाहन कार क्रमांक सीजी 04 एच ए 3326 मे अधिक मात्रा मे महुआ शराब लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है.

सूचना पर पुलिस ने बिजली आफिस 132 के व्ही दर्राभाटा सरायपाली के पास नाका बंदी किया जहाँ संदेही वाहन चालक मौके पर आये, वाहन मे अकेला व्यक्ति था जिसे वाहन से उतार कर नाम पता पुछने पर अपना नाम फागुलाल थुरिया पिता जागेश्वर थुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर कनकबीरा थाना, चौकी कनकबीरा जिला सांरगड़ छ.ग. का होना बताया.

पुलिस ने जब वाहन क्रमांक सीजी 04 एच ए 3326 का तलाशी लिया तो वाहन मे 15 प्लास्टिक छोटा ड्रम मे भरा हुआ देशी मदिरा 30 लीटर वाली कुल 450 लीटर कीमती 90,000 नब्बे हजार रुपये मिला.

मामले में पुलिस ने उक्त अवैध शराब तथा एक मारूती कम्पनी का कार ओमिनी क्रमांक सीजी 04 एच ए 3326 कीमती 35,000  रूपये जुमला 1,25,000 एक लाख पच्चीस हजार रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें