news-details

सरायपाली : मकान निर्माण करने के लिये घर के सामने रेत रखने पर पिता-पुत्र ने की पिटाई.

सरायपाली थानान्तर्गत ग्राम चकरदा में मकान निर्माण करने के लिये रखे रेत को लेकर एक व्यक्ति से पिता-पुत्र ने पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चकरदा थाना सरायपाली निवासी शिवकुमार पटेल अपने घर के सामने गली में अपने मकान निर्माण करने के लिये रेत को रखा था. जिसपर 17 मई 2026 को दोपहर करीबन 02:30 बजे उसके गांव के बसंत बाघ शिवकुमार पटेल के घर के सामने आकर बोला कि गांव के गली में रेत को क्यों रखे हो. और ऐसा कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौच देने लगा.

इसपर शिवकुमार पटेल बोला कि मैं अपने रेत को घर में रख रहा हूं पडोसी ने भी जो रेत रखे है उसे भी हटाने के लिये बोलो, इतना कहने पर बसंत बाघ काफी उग्र होकर अश्लील गाली गलौच करने लगा.

शिवकुमार ने जब गाली गलौच करने से मना किया तो बसंत बाघ उसे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

शिवकुमार ने बताया कि बसंत बाघ के हाथ में पहने चुड़ा से उसके सिर में मारने से खून निकलकर चोट आया है, उसी समय उसका बेटा अरूण बाघ भी आकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारने लगा.

उक्त घटना को शिवकुमार के रिश्तेदार सेवनलाल पटेल, निशी पटेल देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने बसंत बाघ और अरूण बाघ पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें