पटेवा : पानी भरने गयी एक महिला और उसके पुत्र से मारपीट
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगल में पानी भरने गयी एक महिला और उसके पुत्र से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम गोंगल निवासी तिजिया बाई यादव 16 मई 2026 को दोपहर करीबन 03:00 बजे अपने घर के सामने स्थित पानी टंकी में पानी भरने गयी थी, तभी उसी समय ग्राम गोंगल निवासी होरीलाल धृतलहरे तिजिया बाई के बेटा रोशन यादव को गाली गलौच करते आ रहा था.
इसपर तिजिया बाई ने जब गाली गलौच करने से मना किया तो, उसे तुम कौन होती हो मना करने वाले कहकर उसके साथ गंदी-गंदी गाली-गलौच कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया.
इसके बाद होरीलाल आज तुम लोगों को जान सहित मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए पास में पड़े पत्थर के टुकड़ा को उठाकर तिजिया बाई के दाहिने हाथ को मार दिया. जिससे तिजिया बाई के दाहिने हाथ के हथेली व अंगूठा में चोंट आकर खून निकलने लगा.
वहीं घटना में बीच-बचाव करने आये उसका बेटा रोशन यादव को भी होरी लाल धृतलहरे गाली गलौच कर धक्का देकर गिरा दिया, जिससे रोशन यादव के सिर के पीछे में चोंट आया है. घटना को गांव के तिजिया ध्रुव, होता साहू, अरूण पटेल, पूनम ध्रुव देखे सुने.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने होरीलाल धृतलहरे के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.