सिंघोड़ा : स्कार्पियो की ठोकर से मोटरसायकल सवार दो लोगो की मौ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : स्कार्पियो की ठोकर से मोटरसायकल सवार दो लोगो की मौत, 1.5 माह बाद मामला दर्ज

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के सामने करीब  1.5 माह पूर्व हुए एक सड़क दुर्घटना के मामले में अपराध पंजीबध किया गया है. इस दुर्घटना में एक स्कार्पियो की ठोकर से मोटरसायकल सवार दो लोगो की मौत हो गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार रक्षपाल बढई 01 अप्रैल 2026 के शाम 06:00 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 5636 में समीर बढई एवं लोकेश साहू तीनों एक साथ पीपलीपाली ओडिशा से वापस घर जा रहे थे.

तभी NH53 रोड ग्रामीण बैंक के सामने ग्राम सिंघोडा के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 06 GB 7806 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये उन्हें ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इससे रक्षपाल बढई एवं समीर बढई के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई, जिससे दोनों को ईलाज हेतु सीएचसी बसना लेकर गये जहां रक्षपाल बढई को डाक्टर द्वारा ईलाज के दौरान 02 अप्रैल 2026 के सुबह 03:30 बजे मृत घोषित कर दिये, तथा समीर बढई को रिफर करने पर ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना लेकर गये जहां दिनांक 01 अप्रैल 2026 के शाम 07:30 बजे ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई, एवं लोकेश साहू जो मोटर सायकल के पीछे बैठा था उसे चोट नहीं आई.

इस मामले में स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 06 GB 7806 का चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें