रोजगार गारंटी में फर्जीवाड़ा, सरपंच बोले इस तरह का मामला हर प... - CG Sandesh

रोजगार गारंटी में फर्जीवाड़ा, सरपंच बोले इस तरह का मामला हर पंचायत कोई बड़ी बात नही.

कसडोल| ग्राम पंचायत में फर्जी मस्टरोल,गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य के नाम पर जनपद पंचायत कसडोल के लिए कोई नया नही है, जिसमे विभागीय कार्यवाही नही होने से सरपंच, रोजगार सचिव मनमाने ढंग से फर्जी कर रहे है.

मामला कसडोल जनपद के ग्राम पंचायत दोन्द का है, यहां पदस्थ रोजगार सहायक सुनयना चौहान ने रोजगार गारंटी में अपने परिवार के 3 लोगो का नाम फर्जी मस्टररोल में हाजिरी लगाकर रुपया आहरण किया है. इस संम्बंध में ग्राम के सरपंच खेमराज ठाकुर से पूछा गया तो बताया कि, रोजगार सहायिका के पिताजी मन्नू चौहान, जिसे विगत 8 माह पहले लकवाग्रस्त होने के कारण बिस्तर से नही उठ पा रहा है, और उसके दो बेटे सचिन और साहिल अक्सर गांव में नही रहते, इन तीनो के नाम पर फर्जी ढंग से राजगार गारंटी में कार्य करना बताया गया है.

हमारे संवाददाता से सरपंच ने पूछा तो हम हर समय तो रोजगार गारंटी में ध्यान नही दे सकते,जो भी काम किया है रोजगार सहायक के द्वारा किया गया है, और इस तरह का मामला हर पंचायत में होता रहता है, यह कोई बड़ी बात नही है, यह बात सरपंच के द्वारा कहा गया, तो अनुमान लगा सकते हो फर्जीवाड़ा का कैसे खुल्ला खेल पंचायत में हो रहा है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें