news-details

CG : मस्तुरी में नहर से युवक का शव बरामद, कल से था लापता, इलाके में सनसनी

मस्तुरी थाना क्षेत्र में स्थित शराब भट्ठी के पास नहर में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर मस्तुरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान ग्राम इटवा निवासी युवक के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, युवक कल से ही रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। लेकिन आज सुबह उसका शव नहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



अन्य सम्बंधित खबरें