महासमुंद : क्रिकेट मैच में कुहरी विजेता, रामसागर बने उपविजेता
आरएस इलेवन क्रिकेट क्लब रामसागर के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट मैच में कुहरी टीम ने 16 मई 2026 को फाइनल में रामसागर टीम को विकेट एवं रन से हरा दिया । सबसे पहले अतिथियों द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । एवं टॉस उछाला । कुहरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।
इलेवन क्रिकेट की बल्लेबाजी कोई खास नही रहा कप्तान विकास , उपकप्तान कृष्णा द्वारा बल्ले से कोई खास रन नही निकाल पाए सस्ते में आउट हो गए। हालाँकि पार्थिव, पेमन, मनीष ने सिंगल रन , छक्के से टीम को आगे ले जाने की भरकस कोशिश किया किन्तु जितना स्कोर बनना था वो बन नही पाया। रामसागर का कुल स्कोर 6 ओवर में 55 रन बने । कुहरी के टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए विकेट एवं रन से फाइनल के विजेता घोषित हुए ।
मैंन ऑफ़ द मैच कुहरी के करन को मिला । इस प्रकार कुहरी की टीम विजेता एवं उपविजेता रामसागर, तृतीय अचानकपुर , चतुर्थ छिन्दौली की झोली में गया । प्रथम इनाम 20001, दूसरा 10001 , तीसरा 7001 चतुर्थ 5001 साथ ही साथ मैच पर हैट्रिक छक्का, चौका, विकेट, शतक , मैंन ऑफ़ द मैच, सीरीज, बेस्ट बैट्समैन ,बालर, कीपर, फिल्डर , कैचर, दर्शक सभी के इनाम राशी एवं गिफ्ट रखा गया था ।
इस मोके पर कामेंट्रटर गणेश ध्रुव, सुरेश निषाद ने अपने शब्दों के जादू से खचाखच भरें दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । अम्पायर के तौर में उमेन्द्र दीवान, वीरनारायण ध्रुव ने बखूबी अंजाम दिया । खिलाड़ियों में डॉ प्रेमचंद ध्रुव, हीरासिंह, मोहन जगत, विनोद, बिरेन्द्र, रामसिंह किशोर, गनपत, डिगेश, समीर, आशीष आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा ।
उक्त अवसर पर सरपंच आशा बाई ठाकुर , ग्राम विकास समिति से तेजराम यादव, अंजोर सिंह, नन्दलाल यादव, राजकुमार ठाकुर, कमल ध्रुव, प्यारेलाल , उमेन्द्र निषाद, , सुरेश ध्रुव, बीरेद्र एवं पंचायत से पंच ललित ध्रुव, राधा बाई ध्रुव, दुलुकराम यादव, कामिन ठाकुर , भारतीय जनता युवा मोर्चा से नागेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे ।