शिक्षक के स्थानांतरण के बाद स्कूल में पढाई ठप, केवल मध्यान्ह भोजन के लिए पहुँचते है छात्र.
कसडोल | शिक्षा विभाग द्वारा कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि छात्रों का भविष्य अच्छा हो, पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहे या सही ढंग से मॉनिटरिंग नही करने का नतीजा यह हो रहा है कि,बार नयापारा अभयारण्य क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूल भगवान भरोसे चल रहे है.यहाँ बच्चे सिर्फ और सिर्फ भोजन करने तक ही स्कूल से सम्बन्ध रखते है.
हमारे सवांददाता ने आज बार नयापारा क्षेत्र के ग्राम गुड़ागढ़ प्राथमिक एवम मिडिल स्कूल करीब 12 बजे स्कूल गए जिसमे बच्चो को पूछा तो बताये की मिडिल स्कूल में एकमात्र शिक्षक रामकुमार पटेल किसी काम से कसडोल गए है. और प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक स्कूल ही नही आ रहे है. इस पर बच्चों से पूछा गया कि कैसे करोगे कोई शिक्षक नही है तो, बताया कि भोजन करने के बाद हमारी छुट्टी.

बफारा स्कूल में पदस्थ भुखुराम ध्रुव और दसरूराम पटेल स्कूल से नदारत थे, यहां भी बच्चे स्कूल प्रांगड़ में खेल रहे थे और मध्यान्ह भोजन की तैयारी हो रही थी, कुछ ही देर बाद दसरू पायल 1 बजे के पास स्कूल आये तो पूछने पर बताये, हम दो शिक्षक थे किंतु एक शिक्षक का तबादला हो गया है, मैने अभी तक रिलीव नही किया है, इसके बारे में सूचना देने विकाशखण्ड कसडोल गया था, यदि उक्त शिक्षक को रिलीव कर दु तो स्कूल एकल शिक्षकीय हो जाएगा, क्या करूँ कहकर आवेदन देने कसडोल गया था.
इस तरह के हालात है जंगल क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलों की है ,यहां संकुल समन्यवक का मॉनीटिरिंग और विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण नही करने का परिणाम छात्रों भविष्य खराब होना दर्शाता है.