news-details

महासमुंद : कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित होगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना के तहत विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद तथा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 2 जुलाई 2026 तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर जारी किए जाएंगे। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें