news-details

बसना : अवैध कबाड़ स्क्रैप यार्ड पर छापामार कार्रवाई, 10,000 किलोग्राम लोहा जप्त

बसना पुलिस ने 16 मई 2026 को अवैध कबाड़ स्क्रैप यार्ड पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 10,000 किलोग्राम लोहा जप्त कर कबाड़ से भरे यार्ड को मौके पर सीलबंद किया है. यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम सिरको के पास स्थित यार्ड में की गई है.

आपको बता दें कि महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों, संदिग्ध संपत्तियों के भंडारण और कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए हैं. जिसके परिपालन में जिला पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व मुखबिर सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

इसी क्रम में 16 मई 2026 को बसना पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम सिरको स्थित एक कबाड़ स्क्रैप यार्ड का संचालन अवैध रूप से किए जाने की सूचना मिली, उक्त सुचना पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सिरको स्थित यार्ड पर दबिश दी, जहाँ यार्ड संचालक तनवीर दानी की उपस्थिति में यार्ड की विधिवत तलाशी ली गई.

इस दौरान मौके से भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप (जिसमें पुरानी मशीनें, पंप, साइकिल, मोटरसाइकिल पार्ट्स लोहे के एंगल, पाइप, पुराने टीन, पुराना कूलर, पंखा एवं अन्य कबाड़ सामग्री शामिल हैं) बरामद किया गया. बरामदशुदा सामग्री का कुल अनुमानित वजन करीब 10 टन (10,000 किलोग्राम) पाया गया.

मौके पर यार्ड संचालक को बरामद लोहे व स्क्रैप के संबंध में वैध स्वामित्व, बिल या व्यापार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया किंतु यार्ड संचालक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया.

दस्तावेज के अभाव में उक्त भारी मात्रा में संग्रहित लोहे को संदिग्ध संपत्ति होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत जप्त किया कर  संपूर्ण स्क्रैप यार्ड विधिवत सीलबंद किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें