तेन्दूकोना : सोलर प्लांट में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर गि... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : सोलर प्लांट में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

तेन्दूकोना पुलिस पुलिस ने सोलर प्लांट में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके साथ ही चोरी का माल कबाड़ खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी के विरूध्द भी कार्रवाई की गई है.

मामला विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड, तेन्दूकोना का है, जहाँ से 16 किलो कॉपर वायर कीमती 16000 रूपये की चोरी की गई थी, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत माल बरामद किया है.

दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.

प्रार्थी महेश कुमार तारम पिता जेठूराम तारम उम्र 33 वर्ष ने 12 नवंबर 2025 को रात्रि 11:00 बजे से 14 नवंबर 2025 के शाम 05:00 बजे मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा विद्युत प्रा.लि. ग्राम साल्हेभांठा तेन्दूकोना के बाउण्ड्री में लगे फेंसिंग तार को काट कर प्रवेश कर कॉपर केबल वायर को चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी.

प्रार्थी के आवेदन पर अपराध धारा 331(4), 305(A) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना के दौरान 17 मई 2026 को आरोपी टिकेश्वर भास्कर पिता जागेश्वर भास्कर उम्र 26 वर्ष बगारपाली थाना तेन्‍दुकोना निवासी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना चोरी करना स्वीकार किया.

साथ ही चोरी के सामान को ग्राम शिकारीपाली के बर्तन दूकान में बेचना बताने पर बर्तन दूकान संचालक राज बर्तन फर्निचर दिनेश कंसारी पिता स्व0 जोहन लाल कंसारी उम्र 42 वर्ष निवासी शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना (छ.ग.) से चोरी का कॉपर वायर बरामद कर बर्तन दूकान संचालक के विरूध्द धारा 317(2) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई.

गिरफ्तार आरोपी

01- टिकेश्वर भास्कर पिता जागेश्वर भास्कर उम्र 26 वर्ष साकिन बगारपाली थाना तेन्‍दुकोना जिला महासमुंद।

बरामद संपत्ति-

01- कुल 16 कि.ग्रा. कॉपर वायर कीमती 16,000 रूपये।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें