news-details

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। 

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बेमचा के मृतक पुष्कर ध्रुव के पिता अश्वनी ध्रुव के लिए, ग्राम नरतोरा के मृतक राम ध्रुव की पत्नी वुंगल बाई ध्रुव एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तोषगांव के मृतक संजय भोई के पिता चितरंजन भोई के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

इसी तरह सांप के काटने से मृत्यु होने पर बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भंवरचुंवा के मृतक सुबेलाल यादव की पत्नी अहिल्या बाई एवं बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोहागपुर उर्फ नवागांव की मृतिका भारती दीवान का भाई प्यारेलाल दीवान के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें