महासमुंद : दिवाल में बीयर बोतल क्यों फोड़ रहे हो कहने पर वेटर के साथ मारपीट
महासमुंद के सपना बार के बाहर दिवाल में बीयर बोतल फोड़ने वाले को क्यों दिवाल में क्यों फोड़ रहे हो कहने पर वेटर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भलेसर निवासी विवेक कुमार कुर्रे शितली नाला के पास सपना बार में वेटर का काम करता है, जहाँ 16 मई 2026 को राजा साहू सपना बार अंदर अपने 03-04 साथियों के साथ बियरपीने आया.
इसके बाद वह रात्रि करीबन 10:10 बजे बीयर पीकर बाहर निकल कर बीयर के बोतल को दिवाल में फोड़ रहा था, तभी विवेक का मैनेजर प्रमोद तिवारी विवेक को अपने पास बुलाया और बोला कि बाहर राजा साहू बियर बाटल को दिवाल में तोड़ते हुए सीसीटीव्ही कैमरा में दिखाई दे रहा है, उसे बुला कर लाओ.
इसपर विवेक बाहर निकल कर राजा साहू को बोला कि तुमको मैनेजर अंदर बुला रहा है, भाई तुम बीयर बाटल को दिवाल में क्यों फोड़ रहे हो. ऐसा कहकर विवेक बीयर बार अंदर राजा साहू के साथ गया.
इसके बाद राजा साहू मैनेजर प्रमोद तिवारी के सामने जाकर विवेक को अश्लील गाली देते हुए तुम बीयर बाटल को दिवाल में फोड़ने की बात बताये कहकर हाथ थप्पड से 03-04 बार गाल में मारपीट करने लगा.
इसे देखकर विवेक का मैनेजर बीच बचाव कर छुड़ाया, और राजा साहू को बोला कि तुम्हारा बाहर का हरकत सीसीटीव्ही कैमरा में देखा हूं, तभी वेटर विवेक कुर्रे को भेजा हूं.
इसपर राजा साहू विवेक को धमकी दे रहा था कि तुम बाहर निकल कर देखो तुमको जान से खत्म कर दूंगा बोलकर हाथ में बीयर बाटल को रखा था.
मारपीट करने से विवेक के दाहिने गाल एवं कान में काफी दर्द है जिसकी डाक्टरी ईलाज सरकारी अस्पताल महासमुंद से हुआ है.
विवेक ने बताया कि राजा साहू इसके पूर्व भी 1-2 बार सपना बार में लडाई झगडा कर चुका है, जिससे वह उसका नाम जानता है.
घटना को सपना बीयर बार के कर्मचारी रंजित सिंह राजपूत और तोषण ओगरे देखे एवं सुने.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने राजा साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.